खेल
राउंड टेबल इंडिया 317 और लेडीज सर्कील इंडिया 197 ने किया 4 क्लासरूम और टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण
jantaserishta.com
14 May 2023 7:05 PM IST

x
नई दिल्ली: राउंड टेबल इंडिया 317 और लेडीज सर्कील इंडिया 197 ने किया ४ क्लासरूम और टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण
सामाजिक संस्था राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्किल इंडिया द्वारा विवेकानंद नगर शासकीय विद्यालय में कल ४ क्लासरूम और २ टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन हुआ। संस्था द्वारा इस कार्य हेतु २७ लाख रुपये की लागत लगाई गई।
इस शाला का उद्घाटन OIC DEO कार्यालय श्री पाटले जीं, राउंड टेबल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष लखोटिया,एरिया चेयरमैन कुणाल अग्रवाल और एरिया वाईस चेयरमैन सुमित बरडिया के द्वारा किया गाया। स्कूल के बच्चे भी सर्व सुविधा युक्त स्कूल देख कर हर्षित महसूस कर रहे थे।
रायपुर रॉयल्स राउंड टेबल 317 के अध्यक्ष श्री अर्जुन दूबे और उपाध्यक्ष दिव्यम अग्रवाल ने बताया की राउंड टेबल अपने “फ्रीडम थ्रू एजुकेशन” प्रोग्राम के तहत विगत 25 वर्षों से कक्षायें बनाने का काम
कर रही है और अब तक 7000 से भी ज़्यादा कक्षायें देश भर में बना चुकी है। विवेकानंद नगर स्कूल में १००० से भी ज़्यादा बच्चे है और क्लासरूम की संख्या बहुत कम थी इसलिए उनकी संस्था ने इस स्कूल को ४ नये क्लासरूम बनवा के दिये। उनके द्वारा बनाये गेट क्लासरूम बेंच चेयर ब्लैकबोर्ड आदि सुविधा से युक्त है। रायपुर रॉयल्स लेडीज सर्किल 197 की चेयरपर्सन प्रगति बरडिया ने बताया की लेडीज सर्किल द्वारा शिक्षा के साथ साथ महिला स्वालंबन के क्षेत्र में भी काम किया जाता है।
इस कार्यक्रम मे शहर के गणमान्य नागरिक, संस्था के सदस्य, और स्कूल के छात्र भी उपस्थित रहे।
Tagsराउंड टेबल इंडियालेडीज सर्कीलविवेकानंद नगर स्कूलRound Table IndiaLadies CircleVivekananda Nagar School
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





