खेल

शाहिद अफरीदी को पछाड़कर रोहित शर्मा बने वनडे फॉर्मेट में 'सिक्सर किंग'

jantaserishta.com
30 Nov 2025 5:00 PM IST
शाहिद अफरीदी को पछाड़कर रोहित शर्मा बने वनडे फॉर्मेट में सिक्सर किंग
x
रांची: रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 57 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 5 चौके निकले।
इसी के साथ रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शाहिद अफरीदी ने वनडे करियर के 398 मुकाबलों में 351 छक्के अपने नाम किए थे। वहीं, रोहित शर्मा 277 वनडे मुकाबलों में 352 छक्के लगा चुके हैं।
रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 49.25 की औसत के साथ 11,427 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 33 शतक और 60 अर्धशतक निकले हैं। रोहित वनडे फॉर्मेट में 300 छक्के लगाने वाले तीन बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित-अफरीदी के अलावा, वनडे क्रिकेट में क्रिस गेल ने छक्कों का 'तिहरा शतक' लगाया है।
क्रिस गेल ने साल 1999 से 2019 के बीच 301 वनडे मुकाबलों में 37.83 की औसत के साथ 10,480 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 331 छक्के निकले, जबकि सनथ जयसूर्या ने 445 वनडे मुकाबलों में 270 छक्के लगाए। इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांचवें स्थान पर मौजूद हैं, जिन्होंने 350 मुकाबलों में 229 छक्के जड़े।
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद इस मुकाबले में उतरी है। भारतीय टीम की कोशिश सीरीज के इस पहले मैच को जीतकर 1-0 से बढ़त हासिल करने की है। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज का बदला वनडे सीरीज के साथ लेना चाहती है।
रांची के इस मैदान पर विशाल स्कोर बनाना बेहद मुश्किल है। ऐसा सिर्फ 1 ही बार हुआ, जब कोई टीम इस मैदान पर एक पारी में 300 का आंकड़ा छू सकी है। यहां 270 रन का टारगेट चेज करना भी आसान नहीं रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक 94 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 51 मुकाबले जीते, जबकि 40 मैच भारत के नाम रहे। इनके अलावा, 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story