खेल
विराट कोहली से बेहतर कप्तान हैं रोहित शर्मा : प्रज्ञान ओझा
Ritisha Jaiswal
7 Feb 2022 2:44 PM IST

x
टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने समझाया है कि कैसे विराट कोहली से बेहतर कप्तान हैं
Rohit Sharma vs Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने समझाया है कि कैसे विराट कोहली से बेहतर कप्तान हैं रोहित शर्मा। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद ओझा ने एक्सप्लेन किया कि कौन सी एक बात है, जो रोहित को बेहतर कप्तान की कैटेगरी में लाकर रखती है। ओझा ने साथ ही कहा कि ऐसा नहीं है कि विराट में कोई कमी है, लेकिन उनकी एनर्जी कई बार किसी खिलाड़ी को खुद को एक्सप्रेस करने का मौका नहीं दे पाती है।
विराट कोहली अब किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं और वाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जबकि टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोई फैसला नहीं सुनाया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच के बाद क्रिकबज पर अजय जडेजा और ओझा ने दोनों खिलाड़ियों की कप्तानी पर चर्चा की। ओझा ने इस दौरान कहा, 'मैं सिर्फ एक अंतर बताऊंगा, मैं यह नहीं कहूंगा कि यह कमी है विराट कोहली में, विराट इतने एनर्जेटिक हैं, इतने एक्सप्रेसिव हैं, तो कभी-कभी ना जो प्लेयर उस नेचर का नहीं होता है, तो वह खुद को एक्सप्रेस नहीं कर पाता है और उसे पता नहीं होता है कि इतने इंटन्सिटी में अपने कप्तान को कैसे खुद को एक्सप्रेस करे।'
उन्होंने आगे कहा, 'विराट का रवैया वैसा था, लेकिन रोहित शर्मा जो हैं, वह ज्यादा एक्सप्रेसिव नहीं हैं। वह जानते हैं कि क्रिकेट इतना हाइ इन्टेसिटी गेम है और इसमें आपको ऐसे खिलाड़ी भी मिलेंगे, जो थोड़ा इंट्रोवर्ट हैं, तो उनको कैसे स्पेस देना है। दोनों का जो अप्रोच है वह अलग है। लेकिन अगर आप दोनों कप्तानों के अप्रोच को निकाल दें, तो दोनों की जो जीतने की इन्टेसिटी है वह बिल्कुल एक जैसी है। दोनों यही चाहते हैं कि इंडियन क्रिकेट आगे बढ़े। '
Next Story





