खेल

Rohit Sharma ने सिडनी वनडे में 50 रन बनाए

Anurag
25 Oct 2025 3:02 PM IST
Rohit Sharma ने सिडनी वनडे में 50 रन बनाए
x
Sports खेल: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाया। यह रोहित का वनडे में 60वां अर्धशतक है। उन्होंने 63 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इस वनडे सीरीज में रोहित का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है। दरअसल, पहले वनडे में वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन एडिलेड वनडे में उन्होंने 73 रन बनाए।
सिडनी वनडे में भारत जीत की दहलीज पर है। छोटा लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी भारत ने ताजा जानकारी के मुताबिक 24 ओवर में एक विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं। रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। कप्तान गिल 24 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। फिलहाल, रोहित और कोहली दूसरे विकेट के लिए नाबाद 72 रन जोड़ चुके हैं।
Next Story