खेल

रोहित शर्मा आए अपनी बेटी को कंधों बैठाए घुमाते नजर, देखें वीडियो

Tara Tandi
2 Sep 2022 4:46 AM GMT
रोहित शर्मा आए अपनी बेटी को कंधों बैठाए घुमाते नजर, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: cricketaddictor

Rohit Sharma की कप्तानी में टीम इंडिया बेहद ही शानदार फॉर्म नजर आ रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Rohit Sharma की कप्तानी में टीम इंडिया बेहद ही शानदार फॉर्म नजर आ रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम हार से ज्यादा जीत का दीदार करती हुई नजर आ रही है। बाइलेटरल टी20 सीरीज में बैक टू बैक जीत हासिल करने के बाद टीम अब एशिया कप 2022 में विजय हासिल कर रही है। भारतीय टीम पाकिस्तान और हांगकांग को मात देने के बाद सुपर फोर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, इन जीतो के बाद कप्तान दुबई के मॉल में अपनी बेटी को कंधों पर बैठकर चिलआउट मूड में नजर आए।

Rohit Sharma आए अपनी बेटी को कंधों बैठाए घुमाते नजर
दरअसल, सोशल मीडिया में रोहित शर्मा से जुड़ा एक वीडियो जमकर वायलर हो रहा है। वीडियो में भारतीय कप्तान टीम के सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करने के बाद चिलआउट नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में हिटमैन अपनी नन्ही बेटी समायरा शर्मा को अपने कंधों पर बैठाए दुबई के मॉल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। जब शर्मा की नजर कैमरे पर पड़ी तो उन्होंने वीडियो बनाने वाले इस शख्स को कैमरा बंद करने के लिए कहा।
लंबे समय से नजर आ रहा है Rohit Sharma का बल्ला शांत
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में भारतीय टीम ने एशिया कप 2022 में सुपर फोर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 40 रनों से मात देंने के बाद टीम एशिया कप 2022 के टॉप 4 में पहुंच गई है। हांगकांग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली लंबे समय के बाद फॉर्म में नजर आए।
फैंस को लंबे समय के बाद विराट के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली है। वहीं फैंस को अब भी कप्तान रोहित शर्मा के फॉर्म में लौटने का इंतजार है। उनकी बल्ले से फैंस को बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है। वह आईपीएल 2022 में भी मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं कर पाए थे।

Next Story