खेल
IPL 2023 के लिए Jio सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर बने रोहित शर्मा
jantaserishta.com
21 April 2023 12:58 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| जियो सिनेमा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मौजूदा सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जियो सिनेमा के एक अधिकारी ने कहा, स्टार क्रिकेटर और भारतीय पुरुषों की टीम के कैप्टन रोहित शर्मा जियो सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हुए हैं। हम अपनी पेशकशों को बढ़ाते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि डिजिटल स्ट्रीमिंग हमारे लाखों दर्शकों को एक अभिनव और अनूठा अनुभव प्रदान करे।
जियो सिनेमा जल्द ही रोहित शर्मा के साथ प्रोमो और ऐड कैपेंन लेकर आएगा। जियो सिनेमा और मुंबई इंडियंस दोनों का स्वामित्व रिलांयस ग्रुप के पास है।
जियो सिनेमा के पास डिजिटल राइट्स हैं, और स्टार स्पोर्ट्स के पास टीवी राइट्स हैं। दोनों ही आईपीएल को लेकर हाई-ऑक्टेन मार्केटिंग कैपेंन चला रहे हैं। वे दर्शकों और विज्ञापनदाताओं दोनों का अधिकतम ध्यान आकर्षित करने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।
जियो सिनेमा ने सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, एमएस धोनी और स्मृति मंधाना जैसे नामों को अपना एंबेसडर बनाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





