खेल

IND VS NZ 3rd ODI में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने लगाया शतक

Nil dhankar
24 Jan 2023 3:37 PM IST
IND VS NZ 3rd ODI में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने लगाया शतक
x

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने इस सीरीज में दूसरा शतक जमाया है. उन्होंने पहले मैच में दोहरा शतक जमाया था. गिल का यह वनडे करियर का चौथा शतक 72 गेंदों पर आया है. गिल ने अब तक अपनी पारी में 13 चौके और 4 छक्के जमाए हैं.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शतक लगाने के बाद ही चलते बने. स्पिनर माइकल ब्रेसवेल की बॉल पर बड़ा हिट लगाने के चक्कर में रोहित क्लीन बोल्ड हो गए. उन्होंने 85 बॉल पर 101 रनों की पारी खेली. वही भारतीय ओपनर शुभमन गिल भी अपना शतक करने के बाद आउट हो गए. उन्होंने मैच में 78 बॉल पर 112 रन बनाए. गिल का यह वनडे करियर का चौथा शतक 72 गेंदों पर आया. गिल ने अपनी पारी में 13 चौके और 5 छक्के जमाए हैं. फिलहाल, भारतीय टीम 230/2 (28).

Next Story