खेल

होली की शुभकामनाएं देते हुए रोहित और रितिका ने की मस्ती, देखें खिलाड़ियों का होली संदेश

HARRY
18 March 2022 7:25 AM GMT
होली की शुभकामनाएं देते हुए रोहित और रितिका ने की मस्ती, देखें खिलाड़ियों का होली संदेश
x
पढ़े पूरी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: होली के मौके पर क्रिकेट जगत के कई बड़े खिलाड़ियों ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मौके पर अपनी पत्नी रितिका के साथ वीडियो जारी करके अपने फैंस को खास संदेश दिया है। वहीं विराट कोहली, डेविड वार्नर और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों ने भी फैंस को होली के शुभकामनाएं दी हैं। वार्नर भारतीय संस्कृति से बहुत ज्यादा लगाव रखते हैं और अधिकतर त्योहारों पर भारतीय फैंस को शुभकामनाएं देते हैं। इस बार भी होली के मौके पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

वार्नर ने होली की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा "सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, रंगों का त्योहार आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए।"
रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका के साथ वीडियो के जरिए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। वीडियो में दोनों ने मस्ती करते हुए सभी फैंस को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा "कुल मिलाकर मैं जो कहना चाहता हूं, वह है हैप्पी होली। जब आप होली में मस्ती कर रहे हों तो कुत्तों और बाकी जानवरों पर रंग न लगाएं।"
सचिन तेंदुलकर ने हाथ में गुलाल से भरी एक थाली लेकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा आपकी फीड में कुछ रंग जोड़ रहा हूं। आप भी अपनी होली को फोटो शेयर करें।
वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "होली के रंग आपके जीवन में शांति, खुशी, प्यार और सौहार्द लेकर आएं। आप सभी को होली की शुभकामनाएं।"











Next Story