खेल

DDCA का अध्यक्ष बने रोहन जेटली... संभालेंगे दिल्ली क्रिकेट की कमान

Bharti sahu
17 Oct 2020 11:48 AM GMT
DDCA का अध्यक्ष बने रोहन जेटली... संभालेंगे दिल्ली क्रिकेट की कमान
x
दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। रोहन जेटली के सामने जो शख्स डीडीसीए के अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहा था उस शख्स ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। वहीं, रोहन जेटली को डीडीसीए के बाकी गुटों से समर्थन मिला था। यही वजह रही कि वे निर्विरोध डीडीसीए अध्यक्ष चुने गए हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद समेत 6 पदों के लिए इसी महीने चुनाव होने थे, लेकिन डीडीसीए के लोकपाल ने इनको रद कर दिया था। हालांकि, अब सभी चीजें स्पष्ट हो गई हैं। इसी बीच रोहन जेटली को दिल्ली क्रिकेट की कमान मिल गई है, जबकि बाकी बचे पांच पदों के लिए उपचुनाव 5 से 8 नवंबर को होंगे। पिछले करीब एक साल से डीडीसीए के अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली पड़ी थी।

इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा डीडीसीए के अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने अच्छा कार्य किया, लेकिन संघ में कुछ विवादों की वजह से वे संघ के मुखिया की कुर्सी छोड़कर चले गए। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रजत शर्मा काफी अच्छे दोस्त थे। अरुण जेटली ने भी दशकों तक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की सेवा की है।

Next Story