
x
Rio de Janeiro रियो डी जनेरियो। स्टार फुटबॉलर रोबिन्हो सिग्नोरिनी ने दो दशक लंबे प्रोफेशनल करियर के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है। पाल्मीरास, क्रूजेइरो और सैंटोस के पूर्व मिडफील्डर का इस महीने ब्राजीलियन सेरी सी टीम ब्रुक्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। 38 वर्षीय सिग्नोरिनी ने आगे खेलने के प्रस्ताव को ठुकराकर नॉटिको के साथ असिस्टेंट कोच की भूमिका स्वीकार कर ली है, जो अगले साल सेरी बी में खेलेगी।
रोबिन्हो सिग्नोरिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मैं बतौर प्रोफेशनल एथलीट अपनी यात्रा पर पूर्ण विराम लगा रहा हूं। हालांकि, मैं फुटबॉल की दुनिया में बना रहूंगा, लेकिन अब चार लाइनों के बाहर से। रोबिन्हो ने आगे कहा, "मैं उन सभी क्लबों, टीम के साथियों, कोचों, प्रशंसकों, सपोर्ट स्टाफ, निदेशकों और एजेंट्स को धन्यवाद देता हूं जो एक खिलाड़ी के रूप में मेरी कहानी का हिस्सा थे। आपके बिना, मैं अपने सामूहिक और व्यक्तिगत लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाता।"
रोबिन्हो ने पाल्मीरास के साथ एक ब्राजीलियन सेरी ए खिताब और एक कोपा डो ब्राजील ट्रॉफी जीती, जबकि क्रूजेइरो के साथ दो कोपा डो ब्राजील खिताब जीते हैं। उन्होंने वर्जिनहा, मोगी मिरीम, अवाई, कोरिटिबा और पेसांडू में भी खेला है। इस बीच, ब्राजील के टॉप क्लबों में खिलाड़ियों को लेकर कुछ और बदलाव हो सकते हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोटाफोगो के कप्तान मार्लन फ्रीटास क्लब छोड़कर ब्राजीलियन सेरी ए प्रतिद्वंद्वी पाल्मीरास में शामिल हो सकते हैं। बातचीत शुरुआती दौर में है, और पाल्मीरास 30 साल के होल्डिंग मिडफील्डर के लिए छह मिलियन अमेरिकी डॉलर देने को तैयार है। फ्रीटास ने 2023 में एटलेटिको गोइयानिएन्स से जुड़ने के बाद से सभी प्रतियोगिताओं में बोटाफोगो के लिए 186 मैच खेले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एटलेटिको माइनिरो ने फेनरबाचे और ब्राजील के अंतरराष्ट्रीय मिडफील्डर फ्रेड को साइन करने के लिए एक प्रस्ताव दिया है। ग्लोबो एस्पोर्टे की रिपोर्ट के अनुसार, 32 वर्षीय खिलाड़ी का तुर्की क्लब के साथ जून 2027 तक कॉन्ट्रैक्ट है, लेकिन वह अपने देश लौटने के लिए तैयार हैं।
Tagsरोबिन्हो सिग्नोरिनीसंन्यासब्राजीलियन सेरी सीनॉटिकोअसिस्टेंट कोचपाल्मीरासक्रूजेइरोसैंटोसफुटबॉल करियरब्राजील फुटबॉलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





