खेल

आरकेएफसी ने आई लीग फुटबॉल मुकाबले में नेरोका एफसी पर हासिल की जीत

Ritisha Jaiswal
14 Feb 2021 12:03 PM IST
आरकेएफसी ने आई लीग फुटबॉल मुकाबले में नेरोका एफसी पर हासिल की जीत
x
लुकमान एडेफेमी की शानदार हैट्रिक की बदौलत रीयल कश्मीर एफसी (आरकेएफसी) ने शनिवार को यहां आई लीग फुटबॉल मुकाबले में नेरोका एफसी पर 4-3 से जीत दर्ज की

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | लुकमान एडेफेमी की शानदार हैट्रिक की बदौलत रीयल कश्मीर एफसी (आरकेएफसी) ने शनिवार को यहां आई लीग फुटबॉल मुकाबले में नेरोका एफसी पर 4-3 से जीत दर्ज की। यह इस आई लीग सत्र का सबसे बड़े स्कोर वाला मैच भी रहा।रीयल कश्मीर के लिये लुकमान ने नौवें, 24वें, और 63वें मिनट में तीन गोल किये। उसके लिये एक गोल मेसन रोबर्टसन ने 35वें मिनट में किया। नेरोका की ओर से वार्ने कैलोन ने 29वें, खाईमिनथांग लहुंगडिम ने 45+3वें मिनट और सोंगपु सिंगसिट ने 57वें मिनट में गोल दागे।

दूसरी तरफ चेन्नई सिटी के खिलाफ आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में 2-0 की जीत के साथ पंजाब एफसी की टीम शनिवार को तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है। पंजाब के लिए बाबा दियवारा ने 43वें जबकि रुपेर्ट नोनग्रुम 88वें ने गोल किये।इस जीत के साथ ही पंजाब के आठ मैचों में 14 अंक हो गये है। रीयल कश्मीर और चर्चिल ब्रदर्स के एक समान सात मैचों में 13-13 अंक है लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण कश्मीर की टीम दूसरे स्थान पर है।


Next Story