खेल

ऋतुराज गायकवाड़ को मिली एक बड़ी जिम्मेदारी, विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में करेंगे कप्तानी

Ritisha Jaiswal
7 Dec 2021 3:46 PM GMT
ऋतुराज गायकवाड़ को मिली एक बड़ी जिम्मेदारी, विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में करेंगे कप्तानी
x
आईपीएल 2021 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आईपीएल 2021 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। गायकवाड़ को बुधवार से शुरू हो रहे विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में महाराष्ट्र की कप्तानी सौंपी गई है। सीएसके का यह बल्लेबाज महाराष्ट्र की 20 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे। राज्य की चयन समिति ने राहुल त्रिपाठी को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है।

महाराष्ट्र की टीम ग्रुप डी में है, जिसके मैच राजकोट में खेले जाएंगे। इस ग्रुप में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ की टीमें भी है। महाराष्ट्र अपना पहला मैच बुधवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलेगा।
टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी (उप-कप्तान), यश नाहर, नौशाद शेख, अजीम काजी, अंकित बावने, शमशुजामा काजी, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, मनोज इंगले, आशा पालकर, दिव्यांग हिंगानेकर, जगदीश जोप, स्वप्निल फुलपागर, अवधूत दांडेकर, तरणजीत सिंह ढिल्लों, सिद्धेश वीर, यश क्षीरसागर, पवन शाह, धनराज परदेशी।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story