खेल
ऋषभ पंत के दाएं घुटने के लिगमेंट का मुम्बई में ऑपरेशन हुआ: रिपोर्ट
jantaserishta.com
7 Jan 2023 1:38 PM IST

x
मुम्बई (आईएएनएस)| भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के दाएं घुटने के लिगमेंट का ऑपरेशन किया गया है। पंत गत 30 दिसंबर को भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे।
मिड डे समाचारपत्र की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि अंधेरी वेस्ट में कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी हॉस्पिटल में पंत का ऑपरेशन किया गया। डॉ दिनशॉ पार्दीवाला ने पंत का ऑपरेशन किया।
रिपोर्ट में कहा गया है, "शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे डॉ पार्दीवाला और उनकी टीम ने पंत का ऑपरेशन किया जो करीब दो से तीन घंटे तक चला।"
रिपोर्ट में साथ ही कहा गया है कि अस्पताल उनकी प्रगति के बारे में मरीज की निजता के कारण कोई पुष्टि नहीं करेगा और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ही इस सन्दर्भ में बयान जारी करेगा।
पंत को बुधवार को एयरलिफ्ट कर देहरादून से मुम्बई लाया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ प्रारंभिक स्वास्थ्य चेक अप के बाद शुक्रवार को पंत की सर्जरी की गयी। बाएं हाथ के बल्लेबाज को चोट से उबरने में कुछ महीनों का समय लगेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





