खेल

ऋषभ पंत ने बर्मिंघम टेस्ट मैच के पहले दिन अंग्रेज गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी

Teja
1 July 2022 10:53 PM IST
ऋषभ पंत ने बर्मिंघम टेस्ट मैच के पहले दिन अंग्रेज गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी
x
गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी

जनता से रिश्ता वेब डेस्क न्यूज़ :-टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बर्मिंघम टेस्ट मैच के पहले दिन अंग्रेज गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट मैच के पहले दिन अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतकठोक दिया. ऋषभ पंत 94 गेंद में 16 चौकों और 1 छक्के की मदद से 107 रन बनाकर खेल रहे हैं.

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को उधेड़ा
ऋषभ पंत जब बैटिंग के लिए आए तो उस समय भारत का स्कोर 98 रन पर 5 विकेट था, लेकिन पंत ने अपनी तूफानी बैटिंग से भारत को मुश्किल हालात से निकाला. ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, बेन स्टोक्स और जैक लीच जैसे खतरनाक गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. ऋषभ पंत ने मैदान के चारों ओर जमकर शॉटस खेले. ऋषभ पंत ने दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले जेम्स एंडरसन को भी नही बख्शा.
जड़ दिया तूफानी शतक
इंग्लैंड की धरती पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का ये दूसरा टेस्ट शतक है. इससे पहले ऋषभ पंत ने ओवल में साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा था, तब उन्होंने 114 रनों की पारी खेली थी. ऋषभ पंत ने अपना पांचवां टेस्ट शतक जड़कर टीम इंडिया की पारी में जान फूंक दी. ये शतक इसलिए भी खास है, क्योंकि बर्मिंघम में बल्लेबाजों के लिए इस मुश्किल पिच पर शतक लगाना दोहरे शतक से कम नहीं है.
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास
ऋषभ पंत इंग्लैंड की धरती पर 2 टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. ऐसा कारनामा पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी अपने पूरे टेस्ट करियर में नहीं कर पाए. ऋषभ पंत भारत के ऐसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों ही देशों में टेस्ट शतक जमाया है.




Next Story