खेल

ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया गया: डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा

jantaserishta.com
4 Jan 2023 1:55 PM IST
ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया गया: डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारत के चोटिल विकेटकीपर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए बुधवार को देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया गया। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा ने यह जानकारी दी है।
पिछले 30 दिसंबर की सुबह दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर पंत की मसीर्डीस कार रोड डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।
25 वर्षीय पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। श्याम शर्मा ने पुष्टि की कि पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "पंत को आज मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें वहां किस अस्पताल में भर्ती किया जाएगा, यह बाद में बताया जाएगा।"
श्याम शर्मा ने पुष्टि की कि पंत को मुंबई शिफ्ट करने का फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा लिया गया है। इस महत्वपूर्ण फैसले की प्रक्रिया में बोर्ड सचिव जय शाह भी शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story