
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने विकेटकीपर ऋषभ पंत पर अपडेट देते हुए कहा कि वह स्थिर हैं और उनके स्कैन हो रहे हैं। पंत एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं।
शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय पंत की कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क डिवाइडर से टकरा गयी और उसमें आग लग गयी। उन्हें देहरादून में मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पंत रूड़की में अपने घर लौट रहे थे।
शाह ने ट्वीट किया, "मेरी प्रार्थनाएं पंत के साथ हैं जो अपनी चोट से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मैंने उनके परिवार और उनका इलाज कर रहे डाक्टरों से बात की है। ऋषभ स्थिर हैं और स्कैन से गुजर रहे हैं। हम उन पर नजदीकी नजर रखे हुए हैं और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराएंगे।"
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, "हम अस्पताल के संपर्क में हैं और उन्होंने बताया है कि ऋषभ की प्रगति अच्छी चल रही है। हम उनके परिवार को सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराएंगे। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा, "शुक्र है कि वह खतरे से बाहर हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।"
पंत की आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग ने पंत के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंदर सहवाग ने कहा, "बहुत जल्दी स्वस्थ हो जाओ।"भारतीय ओपनर अभिनव मुकुंद और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने पंत के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है जबकि अफगानिस्तान के टी20 कप्तान राशिद खान ने पंत के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





