खेल
ऋषभ पंत मुस्करा रहे हैं और ठीक हैं, डीडीसीए डायरेक्टर ने कही बड़ी बात
jantaserishta.com
31 Dec 2022 4:11 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के डायरेक्टर श्याम शर्मा चोटिल ऋषभ पंत को देखने देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। यहां वो ऋषभ पंत के परिजनों से बात करेंगे।
श्याम शर्मा ने देहरादून से आईएएनएस से कहा, "मैं मोरल सपोर्ट के लिए आया हूं। बीसीसीआई ही उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देगी वो परिवार की तरह है। वह अब ठीक है। अब मुस्करा रहा है और उबर रहा है। यह अच्छा है कि वह तेजी से उबर रहा है। वह फिलहाल आईसीयू में है।"
साथ ही, बीते दिन सुबह जब ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था। उस दौरान ऋषभ पंत को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पंत के दाहिने पैर का एक्सरे भी कराया गया था, जिसमें यह पता चला था कि ऋषभ पंत के पैर में काफी गंभीर चोटें आई हैं।
हालांकि, निजी अस्पताल की ओर से किए गए एक्स- रे की रिपोर्ट भी अब वायरल होने लगी है। इसके बाद ऋषभ को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि कल देर शाम बीसीसीआई ने ऋषभ पंत का मेडिकल बुलेटिन जारी किया था, जिसमें सिर और पैर में लगी चोटों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई थी।
श्याम शर्मा ने कहा, "पंत के इलाज के भविष्य की योजना बीसीसीआई द्वारा तय की जायेगी। इस बारे में फैसला करने के लिए बीसीसीआई ही अधिकृत है। मैं सद्भावना के तौर पर यहां आया हूं क्योंकि हमारे अध्यक्ष रोहन जेटली ने मुझसे जाने और पंत से मिलने के लिए कहा। ऋषभ पंत हमारे बच्चे की तरह है। मैं यहां उसका मनोबल बढ़ाने आया हूं।"
उन्होंने कहा कि फिलहाल पंत को दिल्ली ले जाने के लिए एयरलिफ्ट करने की जरूरत नहीं है। बाकी जो कुछ भी करना है उसका फैसला बीसीसीआई करेगा। जो भी सर्वश्रेष्ठ इलाज होगा वह उन्हें दिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





