खेल
ऋषभ पंत हेल्थ अपडेट: आईसीयू से किया गया प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट
jantaserishta.com
2 Jan 2023 11:52 AM IST

x
देहरादून (आईएएनएस)| राजधानी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। ऋषभ पंत को अब आईसीयू से निकाल कर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि ऋषभ पंत काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं। साथ ही ऋषभ पंत के पैर के लिगामेंट का इलाज कहां होगा, इसका निर्णय बीसीसीआई को लेना है।
भारतीय क्रिकेट टीम के धुंआधार बल्लेबाज ऋषभ पंत का दो दिन पहले दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर कार का एक्सीडेंट हो गया था। उनकी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और उसके पलटने के बाद कार में आग लग गई जिसमें पंत बाल-बाल बच गए।
रुड़की के पास हुए इस हादसे में घायल पंत को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उनको देहरादून के मैक्स अस्पताल में रैफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





