खेल
IPL 2024: स्लो ओवर रेट के लिए ऋषभ पंत पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना
jantaserishta.com
1 April 2024 12:52 PM IST

x
फाइल फोटो
विशाखापत्तनम: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को रविवार को सीएसके के खिलाफ स्लो ओवर रेट को लेकर फटकार लगाई गई। दिल्ली कैपिटल्स ने बेशक चेन्नई के खिलाफ सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान की एक गलती से जीत का मजा फीका हो गया।
स्लो ओवर रेट के कारण ऋषभ पंत पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 12 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल ने बयान जारी करते हुए बताया, "विशाखापत्तनम में सीएसके के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा स्लो ओवर रेट बनाए रखने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।"
बात अगर इस मुकाबले की करें तो डेविड वॉर्नर और पंत के धमाकेदार अर्धशतकों के बाद तेज गेंदबाज खलील अहमद और मुकेश कुमार ने दमदार गेंदबाजी की, जिससे दिल्ली ने सीएसके को 20 रन से हरा दिया। लगातार हार झेल रही पंत के नेतृत्व वाली दिल्ली ने सीजन की अपनी पहली जीत का स्वाद चखा, जबकि गत चैंपियन सीएसके को नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में पहली हार का सामना करना पड़ा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





