खेल
ऋषभ पंत ने किया निराश, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 पारियों में 50 रन भी नहीं बना सके
jantaserishta.com
26 Nov 2025 11:31 AM IST

x
गुवाहाटी: इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान इंजर्ड हुए ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। पंत की ये वापसी बेहद निराशाजनक रही है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत की वापसी बतौर उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में हुई थी, लेकिन कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान शुभमन गिल को हुई इंजरी के बाद से ही पंत ने कप्तान की भूमिका निभाई।
ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में बतौर कप्तान और बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप हुए हैं। कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में पंत ने 27 और दूसरी पारी में 2 रन बनाए थे। गुवाहाटी टेस्ट, जो ऋषभ पंत का बतौर कप्तान पहला आधिकारिक टेस्ट था, उसमें भी वह अपने बल्ले का जादू नहीं दिखा सके। गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत 7 और दूसरी पारी में 13 रन बनाकर आउट हो गए। कुल मिलाकर दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के 2 मैचों की 4 पारियों में सिर्फ 49 रन बना सके।
ऋषभ पंत मौजूदा स्क्वाड में सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं। उनसे टीम को धैर्य के साथ बड़ी पारियों की जरूरत थी, लेकिन पंत ने हर बार निराश किया। वह हर बार जल्दी में दिखे। उनकी बल्लेबाजी को देख ऐसा लगा ही नहीं कि वह टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए आए हों। इसमें कोई संशय नहीं है कि पंत एक आक्रामक बल्लेबाज हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट अलग तरह का फॉर्मेट है। इस फॉर्मेट में धैर्य के साथ विकेट पर रुकने और बड़ी पारी खेलने की जरूरत होती है। पंत कप्तान होने के बावजूद ऐसा करने में नाकाम रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





