
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है. टीम इंडिया ने तीसरा टी20 मैच में 48 रनों से जीता था, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज में एक स्टार प्लेयर को मौका नहीं दिया है. ये खिलाड़ी चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देता है.
इस खिलाड़ी को नहीं मिला मौका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है, जबकि बिश्नोई बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे थे. उनकी गेंदों को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं है. वह चंद गेंदों में मैच का रुख पलटने में माहिर प्लेयर हैं. रवि बिश्नोई धीमी गति की गेंदों पर बहुत ही जल्दी विकेट चटका देते हैं. भारतीय पिचें हमेशा से ही स्पिनर्स की मददगार होती है. इन पिचों पर रवि बिश्नोई कहर बरपाने के लिए फेमस हैं.
रोहित की कप्तानी में किया डेब्यू
रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) गेंद को बहुत ही जल्दी से फेंकते हैं, जिससे बल्लेबाज उनकी गेंदों को पढ़ नहीं पाता और आउट हो जाता है. रवि गुगली गेंदों पर विकेट झटकने में माहिर प्लेयर है. रवि बिश्नोई ने भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू रोहित शर्मा की कप्तानी में किया. उन्होंने भारत के लिए 4 टी20 मैचों में 4 विकेट अपने नाम किए हैं.
राहुल के हैं खास प्लेयर
रवि बिश्नोई आईपीएल (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ से खेलते हैं, जिसके कप्तान केएल राहुल हैं. रवि बिश्नोई की गिनती राहुल के फेवरेट प्लेयर्स में होती है. फिर भी कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इस धाकड़ प्लेयर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया है. रवि बिश्नोई ने आईपीएल के 37 मैचों में 37 विकेट अपने नाम किए हैं.
घर में सीरीज नहीं जीता है भारत
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ आज तक घर में टी20 सीरीज नहीं जीती है. मौजूदा सीरीज में भी टीम इंडिया 2-1 से पीछे चल रही है. टीम के पास कई स्टार प्लेयर्स हैं, जो उन्हें सीरीज जिता सकते हैं. पिछले मैच में भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. सीरीज अपने नाम करने के लिए भारत को बाकी बचे दोनों मैच भी जीतने होंगे.





