खेल
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने
jantaserishta.com
18 Aug 2026 2:52 PM IST

x
गाले: ऋषभ पंत ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। पंत ने मंगलवार को गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की।
मैच में आने से पहले, पंत के नाम 97 छक्के थे। उन्होंने पहली पारी में बनाए 39 रन के दौरान 1 छक्का लगाया था। वहीं, दूसरी पारी में 66 रन बनाने के दौरान दो छक्के लगाकर टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल की।
पंत ने लाहिरू कुमारा की गेंद पर डीप फाइन लेग पर छक्का मारकर अपना 100वां छक्का पूरा किया। इस शॉट से उन्होंने 53 गेंदों पर अपना पचासवां रन भी पूरा किया। पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। वहीं, ओवर ऑल टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स (138) पहले नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (107) दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने भी टेस्ट में 100 छक्के लगाए हैं। टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले गिलक्रिस्ट पहले क्रिकेटर थे। स्टोक्स, मैकुलम और गिलक्रिस्ट तीनों संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में पंत के पास टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का अवसर है।
भारतीयों में पंते के बाद टेस्ट में छक्का लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग दूसरे (91 छक्के) और रोहित शर्मा (88 छक्के) तीसरे स्थान पर हैं। ऋषभ पंत मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं। 51 मैचों की 89 पारियों में 8 शतक और 20 अर्धशतक की मदद से 3,662 रन बना चुके हैं। पंत फिलहाल 28 साल के हैं, और उनके पास अपने टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों को बेहतर बनाने का पर्याप्त अवसर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





