खेल

ऋषभ पंत ने लपका करामाती कैच, दर्शक देखकर रह गए हैरान, देखें वीडियो

jantaserishta.com
14 Feb 2021 4:01 PM IST
ऋषभ पंत ने लपका करामाती कैच, दर्शक देखकर रह गए हैरान, देखें वीडियो
x

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में टीम को शानदार जीत दिलाई थी. हालांकि, विकेटकीपिंग को लेकर वो निशाने पर रहे हैं. लेकिन चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में उन्होंने करामाती कैच लेकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

पंत ने हैरतअंगेज कैच लेकर न सिर्फ भारत को सफलता दिलाई बल्कि सबको हैरान भी किया. चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहले सेशन में 4 विकेट झटककर इंग्लैंड को मुसीबत में डाल दिया. लंच के बाद दूसरे सेशन में भी भारत को जल्द ही पांचवां विकेट मिल गया. इसके बाद अगली सफलता के लिए टीम इंडिया को थोड़ा इंतजार करना पड़ा.
कप्तान विराट कोहली ने छठा विकेट निकालने के लिए मोहम्मद सिराज को गेंद सौंपी. ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करने वाले सिराज ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया. उन्होंने अटैक पर आते ही भारत को सफलता दिला दी. मोहम्मद सिराज की गेंद का ऑली पोप सामना कर रहे थे. सिराज की गेंद लेग साइड में बाहर की ओर जा रही थी, लेकिन पोप ने उसपर बल्ला अड़ा दिया और पंत ने अपने बाएं ओर डाइव मारते हुए शानदार कैच लपका.


ऋषभ पंत का कैच देखकर सभी हैरान रह गए. पूरी टीम उन्हें बधाई देने के लिए उनके पास आई. स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस का उत्साह आसमान पर पहुंच गया. दर्शकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया.
इससे पहले पंत ने बैटिंग में अपनी बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए एक और अर्धशतक जमाया. मैच के दूसरे दिन भारत ने अपनी पारी 300 रनों से आगे बढ़ाई, लेकिन एक घंटे के भीतर ही बचे हुए 4 विकेट गिर गए. भारत ने सिर्फ 29 रन जोड़. पंत 77 गेंदों में 58 रन बनाकर नाबाद लौटे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story