खेल
आईपीएल नीलामी: ऋषभ पंत बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, भारतीय खिलाड़ियों पर बरसे पैसे
jantaserishta.com
24 Nov 2024 5:00 PM IST

x
फोटो: आईपीएल
तोड़े आईपीएल के सारे रिकॉर्ड.
IPL Auction 2025: मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है. शमी के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बोली लगाई, लेकिन अंतिम बाजी सनराइजर्स के हाथ लगी.
ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा है. पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. पंत की बोली जब 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंची, तब दिल्ली कैपिटल्स ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया. हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस बिडिंग को 27 करोड़ रुपये कर दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने फिर पंत के लिए आरटीएम करने में रुचि नहीं दिखाई.
आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी (भारतीय रुपये में)
26.75 करोड़ - श्रेयस अय्यर (PBKS, 2025)
24.75 करोड़ - मिचेल स्टार्क (KKR, 2024)
20.50 करोड़ - पैट कमिंस (SRH, 2024)
18.50 करोड़ - सैम करन (PBKS, 2023)
18 करोड़ - अर्शदीप सिंह (PBKS, 2024)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन दो दिन हो रहा है. आज (24 नवंबर) आईपीएल नीलामी का पहला दिन है. ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है. मेगा ऑक्शन में कुल मिलाकर 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. अधिकतम 204 खिलाड़ी नीलाम हो सकेंगे. यह आईपीएल का 18वां ऑक्शन हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





