खेल

Rishabh Pant Accident VIDEO: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
30 Dec 2022 11:38 AM IST
Rishabh Pant Accident VIDEO: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, सामने आया वीडियो
x
देखें वीडियो.
देहरादून/रुड़की (आईएएनएस)| उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके समुचित इलाज की सभी संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का रुड़की में मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस ने घायल ऋषभ पंत को रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया और उसके बाद देहरादून रेफर किया गया।
हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ। हादसा इतना बड़ा था कि कार पूरी तरह जल गई। हादसे में ऋषभ के पैर, पीठ और सिर पर चोट आई है। ऋषभ का देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
इस बीच ऋषभ पंत के कोच के हवाले से खबर है कि ऋषभ को अच्छे इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जायेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story