खेल

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आज

jantaserishta.com
8 Jun 2025 10:58 AM IST
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आज
x
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह आज लखनऊ के पांच सितारा होटल में सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई करेंगे। सगाई कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी में करीब 300 से अधिक मेहमान शामिल होंगे। इस समारोह में रिंकू और प्रिया के परिवार के अलावा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, इकरा हसन, रामगोपाल यादव समेत कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को संपन्न होगी। दोनों की शादी 18 नवंबर को तय की गई है। दोनों की शादी को लेकर हाल ही में समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया था कि अभी हमारा पूरा ध्यान सगाई के आयोजन पर है। सगाई संपन्न होने के बाद शादी की तारीख 18 नवंबर तय की गई है।
रिंकू और प्रिया की सगाई में भारतीय क्रिकेट टीम में खेल रहे कई वर्तमान क्रिकेटर शामिल नहीं हो पाएंगे। क्योंकि, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए टीम रवाना हो चुकी है। तूफानी सरोज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से अधिकतर परिवार के लोग ही शामिल होंगे।
बता दें कि लखनऊ के पांच सितारा होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाल ही में यहां पर क्रिकेटर कुलदीप सिंह की सगाई कार्यक्रम संपन्न हुआ था। जिसमें अपने साथी खिलाड़ी को बधाई देने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह भी पहुंचे थे और कुलदीप यादव के साथ पोज भी दिए थे। कुलदीप के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। इसके अलावा इस सगाई में सपा सांसद प्रिया सरोज भी पहुंची थीं। काली रंग की साड़ी में प्रिया का लुक काफी आकर्षक लगा था।
प्रिया सरोज के रिश्तेदार(चाचा) भगवती चरण सरोज ने बताया कि हमें पूरी उम्मीद थी कि वह अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी। वह रिकॉर्ड जीत के साथ सबसे कम उम्र में सांसद बनी। रिंकू सिंह भी बतौर क्रिकेटर काफी लोकप्रिय हैं। उनका परिवार अच्छा है। दोनों परिवार की रजामंदी से यह रिश्ता हुआ है। इस रिश्ते से सभी लोग खुश है। जौनपुर से लोग आ रहे हैं। डीजीपी स्तर के अधिकारी, अखिलेश यादव पहुंच भी रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story