भारत

रिकी पोंटिंग को दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरूआत की जिम्मेदारी लेनी चाहिए: वीरेंद्र सहवाग

jantaserishta.com
16 April 2023 5:34 PM IST
रिकी पोंटिंग को दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरूआत की जिम्मेदारी लेनी चाहिए: वीरेंद्र सहवाग
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंदर सहवाग ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग को टीम के आईपीएल 2023 सत्र में खराब शुरूआत की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
सहवाग के ये शब्द दिल्ली की शनिवार को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 23 रन से मिली हार, जो टूर्नामेंट में उसकी लगातार पांचवीं हार थी, के बाद आये हैं। दिल्ली अभी तालिका में खाता खोले बिना सबसे नीचे है।
सहवाग के हवाले से क्रिकबज ने कहा, "मैंने पहले भी कहा कि पंजाब ने अपना बेटन दिल्ली को थमा दिया है। जब टीम जीतती है तो कोचों को श्रेय जाता है इसलिए जब टीम हारती है तो उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।"
सहवाग ने कहा, "हमने पहले भी कहा है कि पोंटिंग ने शानदार काम किया है और टीम को फाइनल तक ले गए हैं। वे अब लगभग हर वर्ष प्लेऑफ तक पहुंचते हैं। वह सभी श्रेय लेते हैं और अब उन्हें इस प्रदर्शन का श्रेय भी लेना चाहिए।"
अपने खेलने के दिनों में दिल्ली की कप्तानी करने वाले सहवाग ने कहा कि डेविड वार्नर की कप्तानी वाली टीम अपनी किस्मत को बदलने के लिए उलझन में नजर आ रही है।
दिल्ली का अगला मैच कोलकाता नाईट राइडर्स से 20 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story