खेल

कनाडा के रिटायर्ड ओलंपियनों ने रूस और बेलारूस को पेरिस ओलंपिक से प्रतिबंधित करने की मांग की

jantaserishta.com
9 March 2023 2:56 PM IST
कनाडा के रिटायर्ड ओलंपियनों ने रूस और बेलारूस को पेरिस ओलंपिक से प्रतिबंधित करने की मांग की
x
नयी दिल्ली (आईएएनएस)| कनाडा के 40 से ज्यादा रिटायर्ड ओलंपियनों ने कनाडा ओलंपिक समिति से मांग की है कि वह रूसी और बेलारूसी एथलीटों के 2024 के पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेने के प्रति अपने समर्थन के फैसले को बदले।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने जनवरी में यह कहते हुए रूसी और बेलारूसी एथलीटों के पेरिस ओलंपिक में भाग लेने का रास्ता साफ किया था कि किसी एथलीट को उसके पासपोर्ट के आधार पर भाग लेने से नहीं रोका जाना चाहिए।
कनाडा ओलंपिक समिति (सीओसी) ने आईओसी के इस फैसले के प्रति अपना समर्थन जताया था।
कनाडा के दर्जनों एथलीटों ने सीओसी को खुला पत्र लिखकर उसके समर्थन की कड़ी आलोचना की है। एथलीटों ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, "हम सीओसी के रूसी और बेलारूसी एथलीटों के निष्पक्ष के रूप में पेरिस ओलंपिक में भाग लेने लेने के लिए रास्ता तलाशने को समर्थन देने के सार्वजनिक बयानों की कड़ी आलोचना करते हैं।"
उन्होंने कहा, "रूसी और बेलारूसी एथलीटों की भागीदारी के लिए दरवाजे खोलना...इससे यह सन्देश जाएगा कि सीओसी रूस के यूक्रेन पर निर्मम आक्रमण को लेकर चिंतित नहीं है।
एथलीटों ने कहा, "जब तक रूस पूरी तरह से यूक्रेन से नहीं हट जाता तब तक रूसी और बेलारूसी एथलीटों की ओलंपिक खेलों में भागीदारी पर कोई विचार नहीं किया जाना चाहिए।"
पत्र के जवाब में सीओसी ने कहा है कि उसका दृष्टिकोण नहीं बदला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story