खेल
मुंबई इंडियंस में कलारिया को मोहसिन खान की जगह किया रिप्लेसमेंट
Ritisha Jaiswal
18 Sep 2021 3:28 PM GMT

x
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। दुबई में कल से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से एक दिन पहले मुंबई की टीम ने गुजरात के गेंदबाज रूस कलारिया को अपने साथ जोड़ा है। कलारिया को मोहसिन खान की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया।
बात करें रूस कलारिया की तो 28 वर्षीय पेसर एक दाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह 2012 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी गुजरात की तरफ से खेलते हुए कई बार शानदार प्रदर्शन किया है।कलारिया ने अभी तक 54 प्रथम श्रेणी, 46 लिस्ट ए और 31टी-20 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान कुल 271 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने बल्लेबाजी में भी अपनी छाप छोड़ी है। वह 31 टी-20 मैचों में 119 की स्ट्राइक रेट से 73 रन बना चुके हैं, वहीं गेंदबाजी में 6.53 की इकॉनमी से 37 विकेट चटकाए हैं।
बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई की टीम कल यानी रविवार से दूसरे चरण का आगाज करेगी। दुबई में होने वाले मुकाबले में उसके सामने धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स होगी। फिलहाल मुंबई की टीम अंक तालिका में सात में से चार मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर बनी हुई है।
Tagsआईपीएल 2021

Ritisha Jaiswal
Next Story