खेल
एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को राहत, कंधे की चोट के बाद ट्रेनिंग पर लौटे स्टोक्स
jantaserishta.com
9 Sept 2025 12:45 PM IST

x
नई दिल्ली: एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ी राहत मिली है। टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स कंधे की चोट के बाद ट्रेनिंग पर लौट आए हैं। ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की टीमें पांच मुकाबलों की एशेज सीरीज 21 नवंबर से 8 जनवरी के बीच खेलेंगी।
माना जा रहा था कि चोटिल होने के बाद यह अनुभवी ऑलराउंडर करीब छह या सात हफ्ते तक मैदान से दूर रह सकता है, लेकिन इंग्लैंड की काउंटी टीम डरहम के साथ नेट्स में ट्रेनिंग पर वापसी करते हुए स्टोक्स ने तमाम आशंकाओं को दूर कर दिया।
डरहम के कोच रयान कैंपबेल ने पुष्टि करते हुए बताया कि स्टोक्स ट्रेनिंग के दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी के लिए लौट आए हैं। कैंपबेल ने बीबीसी रेडियो 5 लाइव पर कहा, "स्टोक्स ट्रेनिंग पर वापस आ गए हैं। पिछले हफ्ते से उन्होंने बल्लेबाजी शुरू कर दी। उनका सेशन वाकई अच्छा रहा। उन्होंने करीब दो घंटे तक बल्लेबाजी की। उनकी बल्लेबाजी अच्छी नजर आ रही है, लेकिन उन्हें गेंदबाजी में अभी काफी समय लगेगा।"
कैंपबेल के मुताबिक, इंग्लैंड की टीम एशेज तभी जीत सकती है, जब स्टोक्स पांचों टेस्ट मैच खेलें और अच्छा प्रदर्शन करें, लेकिन उन्हें यकीन नहीं है कि स्टोक्स ऐसा कर पाएंगे। कैंपबेल ने कहा, "स्टोक्स टीम की बल्लेबाजी लाइन-अप को मजबूत बनाते हैं। वह तीसरे या चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर एक शानदार विकल्प हैं। वह कई ओवर गेंदबाजी करते हुए आपको विकेट दिला सकते हैं। जिस तरह से वह अपनी लय हासिल करने की कोशिश करते हैं, उसे देखकर मुझे हैरानी होती है। यही वजह है कि वह अब तक के सबसे महान ऑलराउंडर में से एक हैं। यही वजह है कि वह एशेज लिए तैयार हैं। वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन क्या वह वर्कलोड के साथ लगातार पांच टेस्ट खेल सकते हैं? इसके लिए वह कोशिश करेंगे, लेकिन मुझे पूरा यकीन नहीं है।"
जुलाई में मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद से स्टोक्स ने कोई मैच नहीं खेला है। उन्हें भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट से बाहर कर दिया गया। उनके स्थान पर ओली पोप को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





