खेल
रियल मैड्रिड को लग सकता है बड़ा झटका, मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ किलयिन एम्बाप्पे का खेलना मुश्किल
jantaserishta.com
2 March 2026 8:44 AM IST

x
मैड्रिड: 15 बार यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीतने वाली रियल मैड्रिड को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ चैंपियंस लीग राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कोच अलवारो अर्बेलोआ ने पुष्टि की है कि रियल मैड्रिड के शीर्ष गोल स्कोरर किलियन एम्बाप्पे का घुटने की समस्या के कारण अगले मैच में खेलना मुश्किल है।
क्रिसमस से पहले से एम्बाप्पे को बाएं घुटने में दिक्कत महसूस हुई थी। क्लब ने उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें कुछ मैचों में आराम दिया। वह दिसंबर में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ हार, स्पेनिश सुपर कप सेमीफाइनल, और पिछले महीने ला लीगा में रियल सोसिएडाड पर मिली रियल मैड्रिड को जीत में शामिल नहीं रहे।
अर्बेलोआ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एम्बाप्पे की पूर्ण रिकवरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या एम्बाप्पे मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ खेल पाएंगे, तो उन्होंने कहा, "हम उनकी रिकवरी को एक-एक दिन देखेंगे। फिलहाल किसी समय सीमा के बारे में बताना सही नहीं है। हम देखेंगे कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं और उसी के आधार पर निर्णय लेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हमें पूरी तरह पता है कि समस्या क्या है, और अब हमारा लक्ष्य है कि एम्बाप्पे पूरी तरह से स्वस्थ होकर 100 प्रतिशत क्षमता के साथ वापस आएं, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत महसूस ना हो।"
अर्बेलोआ ने उन सुझावों को भी खारिज कर दिया कि खिलाड़ी आने वाले वर्ल्ड कप के लिए फिट रहने के लिए सीजन के दौरान जोखिम लेने से बच सकते हैं। स्पेन के पूर्व खिलाड़ी ने यह भी स्पष्ट किया कि खिलाड़ी सीजन में जोखिम नहीं उठा रहे हैं ताकि आगामी वर्ल्ड कप के लिए फिट रहें। अर्बेलोआ ने कहा, "जब मैं खेलता था, तो क्लब और देश के लिए हमेशा 100 प्रतिशत देता था। मुझे उन खिलाड़ियों का समझ नहीं आता है, जो ऊर्जा बचाते हैं या खेल में पूरी मेहनत नहीं करते। वर्ल्ड कप में जाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपने क्लब के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करें।"
मैड्रिड गेटाफे के खिलाफ मुकाबले से पहले एफसी बार्सिलोना से चार अंक पीछे है, जिसने शनिवार को विलारियल सीएफ को 4-1 से हराया था। गेटाफे से भिड़ने के बाद, रियल मैड्रिड 11 मार्च को सैंटियागो बर्नब्यू में मैनचेस्टर सिटी का सामना करने से पहले सेल्टा विगो जाएगा। फिर वह 14 मार्च को एल्चे सीएफ से खेलेगा। वहीं, 17 मार्च को मैनचेस्टर में रिटर्न लेग होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





