खेल

IPL: आरसीबी ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी केकेआर

jantaserishta.com
21 April 2024 3:37 PM IST
IPL: आरसीबी ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी केकेआर
x

फोटो: आईपीएल

कोलकाता: आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की प्लेइंग-11 में कैमरून ग्रीन, मोहम्मद सिराज और कर्ण शर्मा की वापसी हुई है।
आरसीबी अंक तालिका में सबसे नीचे है और टीम की लगातार हार का सिलसिला जारी है। इस बीच टीम कमबैक करने के इरादे से टीम में फेरबदल कर रही है। रीस टॉपले, विशाक विजयकुमार और शिवम चौहान के स्थान पर ग्रीन, सिराज और कर्ण प्लेइंग-11 में आए हैं। वहीं केकेआर में कोई बदलाव नहीं हुआ है, टीम पिछले मैच के प्लेइंग-11 के साथ उतरी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।
आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स,रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज और यश दयाल।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story