खेल

कोहली की 'कंसिस्टेंसी' से आरसीबी को फिर मिली जीत, सीएसके के खिलाफ है विराट का खास रिकॉर्ड

jantaserishta.com
4 May 2025 10:36 AM IST
कोहली की कंसिस्टेंसी से आरसीबी को फिर मिली जीत, सीएसके के खिलाफ है विराट का खास रिकॉर्ड
x
नई दिल्ली: विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में अपने 500 रन पूरे करने के साथ ही इस लीग में अपनी हैट्रिक भी लगा दी है। यह लगातार तीसरी बार है जब कोहली ने एक सीजन में 500 प्लस रन बनाए। विराट सीजन 2025 में अब तक 143.46 की स्ट्राइक रेट के साथ 505 रन बना चुके हैं।
विराट कोहली ने पिछले सीजन में 154.69 की स्ट्राइक रेट के साथ 741 रन बनाए थे। सीजन 2023 में भी उन्होंने 140 की स्ट्राइक रेट के साथ 639 रन बनाए थे। इससे पहले कोहली ने सीजन 2018 में 530 रन बनाए थे। पिछले लगातार तीन सीजन कोहली की बल्लेबाजी उनकी निरंतरता के साथ परिपक्वता को भी दर्शाती है। कोहली ने आठ मौकों पर ऐसा किया है जब उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 500 प्लस रन बनाए हैं। डेविड वार्नर ने ऐसा सात बार किया है। केएल राहुल छह बार ऐसा कर चुके हैं। शिखर धवन पांच बार ऐसा कर चुके हैं।
जब-जब कोहली की फॉर्म में एक गिरावट आई, वह तब-तब इससे उभरकर बल्लेबाजी के एक नए दौर में पहुंचे। इससे उम्र के इस पड़ाव में भी उनकी बैटिंग पहले की तरह विश्वसनीय और दर्शनीय है। आईपीएल 2025 में तो उनकी बैटिंग और भी खास रही है क्योंकि उनके रनों के योगदान के दम पर आरसीबी ने मैच जीते हैं।
इस बात को इस आंकड़े से समझा जा सकता है कि कोहली का बल्ला जिन मैचों में नहीं चला, उनमें आरसीबी को हार मिली। कोहली ने इन मैचों में 7, 22 और 1 रन बनाए हैं। जबकि आरसीबी की आठ जीत में कोहली ने सिर्फ एक बार अर्धशतक नहीं लगाया है। हालांकि उन्होंने उस पारी में भी 31 रन बनाए थे। कोहली ने बाकी सात पारियों में अर्धशतक लगाए हैं। कुल मिलाकर कोहली ने जब भी इस सीजन में 25 से ऊपर का स्कोर बनाया, तब आरसीबी की जीत हासिल हुई।
विराट कोहली ने आईपीएल में दो मौकों पर आरसीबी के लिए लगातार चार बार अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने सीजन 2025 के अलावा सीजन 2016 में भी ऐसा किया था। विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हालिया मुकाबले में 33 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। कोहली सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा 10 अर्धशतक भी लगाए हैं। सीएसके के खिलाफ अब तक शिखर धवन, डेविड वार्नर और रोहित शर्मा ने 9-9 अर्धशतक लगाए थे। कोहली ने ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story