खेल

RCB vs SRH LIVE : बैंगलोर को चौथा झटका, फिलीपी हुए आउट

Ritisha Jaiswal
31 Oct 2020 8:36 PM IST
RCB vs SRH  LIVE : बैंगलोर को चौथा झटका, फिलीपी हुए आउट
x
IPL 2020 RCB vs SRH Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 52वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | IPL 2020 RCB vs SRH Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 52वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में बैंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर वॉशिंग्टन सुंदर और गुरकीरत मान हैं।

बैंगलोर की पारी, कप्तान कोहली फ्लॉप

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम को पहला झटका देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा जो 5 रन बनाकर संदीप शर्मा का शिकार बने। कप्तान विराट कोहली को आइपीएल के इतिहास में सातवीं बार संदीप शर्मा ने अपना शिकार बनाया। विराट 7 रन बनाकर आउट हुए। एबी डिविलियर्स तीसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे, जो 24 रन बनाकर शहबाज नदीम की गेंद पर अभिषेक के हाथों कैच आउट हुए।

RCB को चौथा झटका जोश फिलिपी के रूप में लगा जो 32 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट हुए।

Next Story