RCB vs PBKS Final: RCB vs PBKS Final: Phil Salt takes a brilliant catch, Punjab batsman is surprised पंजाब बल्लेबाज हैरान

New Delhi.नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने पंजाब के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा। बल्लेबाजी में फेल रहे फिल साल्ट ने कमाल की फील्डिंग दिखाई। साल्ट ने बाउंड्री लाइन पर प्रियांश आर्य का शानदार कैच लपका।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने तेज शुरुआत दी।
आंखें जमाने की कोशिश कर रहे प्रियांश आर्य बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर साल्ट ने बाउंड्री पर शानदार कैच लपका।पांचवें ओवर में हुआ हादसाआरसीबी की ओर से पांचवां ओवर जोश हेजलवुड फेंकने आए। पहली 5 गेंदों पर 11 रन आ चुके थे। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर प्रियांश आर्य ने बल्ला घुमाया, लेकिन शॉट की टाइमिंग अच्छी नहीं थी। गेंद बाउंड्री की ओर जाती दिख रही थी, लेकिन तभी फिल साल्ट बीच में आ गए।गजब की सूझबूझ देखने को मिली





