खेल

RCB vs LSG IPL 2022 Live: आरसीबी ने 5 विकेट के नुकसान पर बनाए 132 रन, डुप्लेसिस ने पूरा किए अर्धशतक

Bharti sahu
19 April 2022 3:32 PM GMT
RCB vs LSG IPL 2022 Live:  आरसीबी ने 5 विकेट के नुकसान पर बनाए 132 रन,  डुप्लेसिस ने पूरा किए अर्धशतक
x
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स का मुकाबला डुप्लेसिस की टीम रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ आइपीएल 2022 के 31वें लीग मैच में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर हो रहा है

RCB vs LSG IPL 2022 Live: केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स का मुकाबला डुप्लेसिस की टीम रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ आइपीएल 2022 के 31वें लीग मैच में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर हो रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहली पारी में खबर लिखे जाने तक आरसीबी ने 15.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। डुप्लेसिस ने 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।


Next Story