खेल

RCB vs KXIP LIVE: किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 विकेट से दी मात

Ritisha Jaiswal
15 Oct 2020 11:25 PM IST
RCB vs KXIP LIVE:  किंग्स इलेवन पंजाब ने  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 विकेट से दी मात
x
RCB vs KXIP IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र का 31वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शारजाह में खेला गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | RCB vs KXIP IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र का 31वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शारजाह में खेला गया। इस मैच में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इस तरह पंजाब के सामने मुकाबला जीतने के लिए 172 रन का लक्ष्य था, जिसे पंजाब ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह से ये मैच पंजाब ने 8 विकेट से जीत लिया। मैच की आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। ये इस सीजन में पंजाब की दूसरी जीत रही। हैरान करने वाली बात ये रही कि पंजाब ने जो दोनों मैच जीते हैं वो आरसीबी के खिलाफ ही जीते हैं। इस तरह आपंजाबइपीएल 2020 में विराट कोहली पर केएल राहुल दोबारा भारी पड़े हैं।

Next Story