खेल
RCB vs KKR Live : रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला
Ritisha Jaiswal
20 Sept 2021 12:52 PM IST

x
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया। आज शाम को एक और धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। रविवार रात रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी को अगले सीजन में छोड़ने की घोषणा करने के बाद विराट कोहली पहला मैच खेलने उतरेंगे। कोलकाता नाइटराइडर्स से बैंगलोर की टीम का मुकाबला होना है।
आइपीएल के पहले चरण में खराब प्रदर्शन कर प्लेआप की राह मुश्किल कर चुकी कोलकाता के लिए आगे बचे सभी मुकाबले अहम हैं। वहीं बैंगलोर की टीम अपने कप्तान कोहली को आखिरी सीजन में कप्तानी में बेहतर जीत का तौहफा देना चाहेगी।
किन टीमों के बीच खेला जाएगा IPL 2021 का 31 वां मैच?
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच IPL 2021 का 31वां मैच सोमवार 20 सितंबर 2021 को होगा।
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच IPL 2021 का 31वां मैच कहां खेला जाएगा?
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच IPL 2021 का 31वां मैच अबुधाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच IPL 2021 के 30वें मैच का टॉस कब होगा?
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच IPL 2021 के 31वें मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे पर होगा।
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच IPL 2021 का 31वां मैच किस समय शुरू होगा?
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच IPL 2021 का 31वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच IPL 2021 के 31वां मैच मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच IPL 2021 का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। वहीं आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Next Story





