खेल

RCB vs DC Live : बेंगलुरु की बैटिंग शुरू, पडिक्कल-फिलिप क्रीज पर

Ritisha Jaiswal
2 Nov 2020 7:45 PM IST
RCB vs DC Live : बेंगलुरु की बैटिंग शुरू, पडिक्कल-फिलिप क्रीज पर
x
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन का 55वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अबू धाबी में खेला जा रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन का 55वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अबू धाबी में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में बैंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक 2 ओवर में बिना विकेट खोए 10 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर जोश फिलिपी और देवदत्त पडिक्कल हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिपी, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वॉशिंग्टन सुंदर, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरू इडाना, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और शाहबाज नदीम

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, डैनियल सैम्स, कगिसो रबाडा, अक्षर पटेल, आर अश्विन और एनरिक नॉर्खिया

Next Story