खेल

RCB vs CSK Live : बेंगलुरु को दूसरा झटका, पडीक्कल हुए आउट

Ritisha Jaiswal
25 Oct 2020 4:12 PM IST
RCB vs CSK Live : बेंगलुरु को दूसरा झटका, पडीक्कल हुए आउट
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें एडिशन के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ दुबई के मैदान पर हो रहा है। इस मैच में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | RCB vs CSK IPL Match 44 Live: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें एडिशन के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ दुबई के मैदान पर हो रहा है। इस मैच में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और खबर लिखे जाने तक RCB ने 7 ओवर में 2 विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर एबी डिविलियर्स और विराट कोहली हैं।

बैंगलोर की पारी, पहला विकेट गिरा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम को पहला झटका आरोन फिंच के रूप में लगा जो 11 गेंदों में 15 रन बनाकर सैम कुर्रन की गेंद पर रितुराज गायकवाड के हाथों कैच आउट हुए। मिशल सैंटनर ने देवतत्त पडिक्कल को सैम कुर्रन के हाथों कैच करवा चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई।


Next Story