खेल

RCB vs CSK Live : चेन्नई को दूसरा झटका, रायडू हुए आउट

Ritisha Jaiswal
25 Oct 2020 6:33 PM IST
RCB vs CSK Live : चेन्नई को दूसरा झटका, रायडू  हुए आउट
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें एडिशन के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ दुबई के मैदान पर हो रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें एडिशन के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ दुबई के मैदान पर हो रहा है। इस मैच में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर बैंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने खबर लिखे जाने तक 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए थे।

दीपक चाहर ने अंबाती रायुडू को बोल्ड कर चेन्नई की टीम को दूसरा झटका दिया। 27 गेंद पर 39 रन की पारी खेल वह आउट हुए।

Next Story