खेल

RCB vs CSK, IPL 2021, Live : चेन्नई को लगातार दो झटके, डुप्लेसी भी लौटे पवेलियन

Gulabi
24 Sept 2021 10:40 PM IST
RCB vs CSK, IPL 2021, Live : चेन्नई को लगातार दो झटके, डुप्लेसी भी लौटे पवेलियन
x
CSK ने गंवाया दूसरा विकेट, फाफ डुप्लेसी आउट

दूसरा विकेट गिरा, डुप्लेसी आउट:

CSK ने गंवाया दूसरा विकेट, फाफ डुप्लेसी आउट. लगातार दो ओवरों में दो विकेट गिर गए हैं. इस बार गेंदबाजी के लिए ग्लेन मैक्सवेल को लगाया गया और पहली ही गेंद को डुप्लेसी ने स्वीप किया, लेकिन गेंद में उछाल ज्यादा था और सिर्फ एक हाथ से डुप्लेसी ये स्वीप खेल सके जिसके कारण शॉट में नियंत्रण नहीं रहा और शॉर्ट फाइन लेग पर नवदीप सैनी ने कैच लपक लिया.


आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 35वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) आमने-सामने हैं. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए. कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने ओपनिंग में 111 रनों की साझेदारी कर धमाकेदार शुरुआत कराई, लेकिन आखिरी 7 ओवरों में CSK के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और RCB को रनों के लिए तरसा दिया. ड्वेन ब्रावो और शार्दुल ठाकुर की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने RCB सिर्फ 156 रनों तक ही पहुंच सकी.
Next Story