
New Delhi नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच में 205/5 का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के लगाए। फिल सा ने 23 गेंदों पर 26 रन बनाए और टिम डेविड ने 15 गेंदों में 23 रन जोड़े। जितेश शर्मा ने 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, और उनके गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने कड़ी मेहनत की। हालांकि, RCB के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ ताबड़तोड़ रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवरों में 205 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स को अब 206 रन का लक्ष्य मिलेगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है, और देखना होगा कि RR इस लक्ष्य का पीछा करते हुए कैसे प्रदर्शन करता है।





