खेल
आरसीबी ने डेविड विली की जगह केदार जाधव को टीम में किया शामिल
jantaserishta.com
1 May 2023 5:52 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने सोमवार को मध्य क्रम के बल्लेबाज केदार जाधव को टीम में रखा है। वो शेष सत्र के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली की जगह लेंगे। इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले विली ने इस सीजन में आरसीबी के लिए चार मैच खेले और तीन विकेट लिए। 2010 में आईपीएल में पदार्पण करने वाले जाधव ने अब तक टूनार्मेंट में 93 मैच खेले हैं और उनके नाम पर 123.17 की स्ट्राइक रेट से 1196 रन हैं, जबकि उनका औसत 22.15 है। उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं।
जाधव ने नौ टी20 के अलावा भारत के लिए 73 एकदिवसीय मैच खेले हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने पहले 17 मैचों में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया है, इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ भी खेला है।
आईपीएल 2023 के शेष सीजन के लिए, आरसीबी ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में खरीदा है। हाल तक, जाधव जियो सिनेमा पर मराठी कमेंट्री कर रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





