खेल

RCB ने आईपीएल 2025 के पहले मैच में केकेआर को करारी शिकस्त दी

Harrison
22 March 2025 10:58 PM IST
RCB ने आईपीएल 2025 के पहले मैच में केकेआर को करारी शिकस्त दी
x
Kolkata: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB) को 7 विकेट से हरा दिया. की टक्कर है. 22 मार्च (शनिवार) को ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को जीत के लिए 175 रनों का टारगेट दिया था. इस टारगेट को आरसीबी ने 16.2 ओवर्स में हासिल कर लिया. आरसीबी की ओर से विराट कोहली (59*) और फिल साल्ट (56) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं.टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत काफी धमाकेदार रही. विराट कोहली और फिल साल्ट ने मिलकर केकेआर के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. दोनों के बीच 51 गेंदों पर 95 रनों की पार्टनरशिप हुई. इस दौरान इंग्लिश बल्लेबाज साल्ट ने सिर्फ 25 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. साल्ट 56 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर स्पेंसर जॉनसन के हाथों कैच आउट हुए. साल्ट ने 31 गेंदों की पारी में 9 चौके और दो छक्के लगाए. साल्ट के बाद आरसीबी ने इम्पैक्ट सब देवदत्त पडिक्कल (10) का विकेट सस्ते में गंवा दिया. पडिक्कल को सुनील नरेन ने चलता किया.
पडिक्कल के आउट होने के कुछ देर बाद ही विराट कोहली ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. कोहली ने सिर्फ 30 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. कोहली का कप्तान रजत पाटीदार ने बखूबी साथ निभाया. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की तूफानी पार्टनरशिप हुई. पाटीदार ने 16 बॉल पर 34 रन बनाए और उन्हें वैभव अरोड़ा ने चलता किया. यहां से कोहली और लियाम लिविंगस्टोन ने टीम को जीत दिला दी. विराट कोहली 36 बॉल पर 59 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस दौरान कोहली ने चार चौके और तीन छक्के लगाए. लिविंगस्टोन 15 रन पर नाबाद लौटे.
Next Story