खेल

रविंद्र जडेजा का जोरदार शतक, लेकिन कह दी यह बात

jantaserishta.com
3 July 2022 1:04 PM IST
रविंद्र जडेजा का जोरदार शतक, लेकिन कह दी यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कहा कि वह मई के महीने में हुए इंडियन प्रीमियर लीग विवाद से आगे बढ़ गए हैं। पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में बार-बार खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा के लिए पूरा सीजन खेलना कठिन था। ऐसे में कप्तानी की कमान फिर से एमएस धोनी को वापस देने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ा। हालांकि, उनका कहना है कि जो हुआ वो हुआ।

वहीं, इंग्लैंड में शतक ठोकने के बाद रविंद्र जडेजा ने एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के बाद कहा कि वह इस घटना से आगे बढ़ चुके थे और उनका पूरा ध्यान भारत के लिए खेलने और प्रदर्शन करने पर है। उन्होंने कहा, "जो हुआ, हुआ। आईपीएल मेरे दिमाग में नहीं था। जब भी आप भारत के लिए खेल रहे हों तो आपका पूरा ध्यान भारतीय टीम की जीत पर होना चाहिए। मेरे लिए भी ऐसा ही था, भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने से बेहतर कोई संतुष्टि नहीं है।"
यह जडेजा का पहला विदेशी शतक था और यह ऐसे समय में आया जब भारत मैच के पहले दिन 100 रनों के अंदर पांच विकेट खोकर खराब स्थिति में था। इस पर उन्होंने कहा, "भारत के बाहर शतक बनाना वाकई अच्छा लगता है, खासकर इंग्लैंड में। एक खिलाड़ी के तौर पर 100 रन बनाना वाकई बहुत बड़ी बात है। मैं वास्तव में इससे एक खिलाड़ी के रूप में अपने आप में कुछ आत्मविश्वास ले सकता हूं। इंग्लैंड में विशेष रूप से स्विंगिंग परिस्थितियों में 100 रन बनाकर अच्छा लगता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story