खेल

रविचंद्रन अश्विन को झटका: 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना, जानें वजह

jantaserishta.com
14 April 2023 1:07 PM IST
रविचंद्रन अश्विन को झटका: 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना, जानें वजह
x

फाइल फोटो

चेन्नई (आईएएनएस)| राजस्थान रॉयल्स के वेटरन ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार के मुकाबले में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस के 25 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है।
एक बयान के अनुसार अश्विन को आचार संहिता की धारा 2.7 के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया और उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस मामले में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्य होता है।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अश्विन ने कहा कि वह चेन्नई के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 12वें ओवर में मैदानी अम्पायर के ओस के कारण गेंद को बदलने के फैसले से हैरान रह गए जबकि उनकी टीम ने ऐसा कोई आग्रह नहीं किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story