खेल

महेंद्र सिंह धोनी को रवि शास्त्री ने बताया किंग कांग, लगाया तूफानी शॉट

Nil dhankar
2 Oct 2021 7:27 PM IST
महेंद्र सिंह धोनी को रवि शास्त्री ने बताया किंग कांग, लगाया तूफानी शॉट
x

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। पिछले सीजन में प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूकने वाली टीम ने इस बार शानदार वापसी की है। धोनी की टीम इस समय अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है। धोनी इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी सफल कप्तान रहे हैं और आईपीएल में उनकी कप्तानी में टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच, टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने धोनी को व्हाइट बॉल के क्रिकेट में अबतक का सबसे महान कप्तान बताया है। शास्त्री का मानना है कि धोनी ने लगभग वह सब कुछ हासिल कर लिया है जो एक कप्तान हासिल कर सकता है।

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप तथा चैंपियंस ट्रॉफी जितवाई हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम तीन बार चैंपियन बनी है। धोनी अब आगामी टी20 विश्व कप में बतौर मेंटॉर भारतीय टीम के साथ होंगे। शास्त्री ने फैनकोड को दिए इंटरव्यू में कहा, 'धोनी अबतक के सबसे महान व्हाइट बॉल के कप्तान हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड देखिए। उन्होंने क्या नहीं जीता? आईपीएल, चैंपियंस लीग, सभी आईसीसी टूर्नामेंट, दो विश्व कप। व्हाइट बॉल वाले क्रिकेट की बात करें तो उनके करीब कोई नहीं है। वह सबसे महान हैं। किंग कांग, आप उसे उसी अंदाज में बुला सकते हैं।'

टीम इंडिया के हेड कोच ने शास्त्री ने धोनी के शांत दिमाग की तारीफ करते हुए कहा, ' जब आप धोनी को एक टीम की कप्तानी करते देखते हैं, और आप चेन्नई सुपर किंग्स को देखते हैं, तो यह आश्वासन रहेगा कि चीजे नियंत्रण में हैं। दूसरी तरफ छक्के या चौके लग रहे हों लेकिन आप अभी भी महसूस करते हैं कि यह संयम और नियंत्रण है।'


Next Story