खेल

रणजी ट्रॉफी: राज चौधरी ने चटकाए 9 विकेट

jantaserishta.com
18 Nov 2025 5:10 PM IST
रणजी ट्रॉफी: राज चौधरी ने चटकाए 9 विकेट
x
नई दिल्ली: रेलवे ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप-सी मुकाबले में त्रिपुरा के खिलाफ पारी और 117 रन से जीत दर्ज की। राज चौधरी इस मुकाबले के हीरो रहे, जिन्होंने मुकाबले में कुल 9 विकेट अपने नाम किए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
वलसाड स्थित सरदार वल्लभाई पटेल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में त्रिपुरा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 136 रन पर सिमट गई। इस पारी में बाबुल डे ने 42 रन, जबकि विजय शंकर ने नाबाद 44 रन बनाए।
विपक्षी टीम की ओर से राज चौधरी ने 9 ओवरों में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, कुणाल यादव और आदर्श सिंह ने 2-2 विकेट निकाले। इसके जवाब में रेलवे ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 446 रन बनाए। इस पारी में मोहम्मद सैफ ने 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 158 रन बनाए, जबकि भार्गव मेराई ने 26 चौकों के साथ 160 रन जुटाए। इनके अलावा, कुश मराठे ने 78 रन टीम के खाते में जोड़े। त्रिपुरा की तरफ से अभिजीत सरकार ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले।
रेलवे के पास पहली पारी के आधार पर 310 रन की बढ़त थी। इस लीड का असर विपक्षी टीम पर देखने को मिला। त्रिपुरा की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 193 रन ही बना सकी। इस टीम ने महज 82 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से स्वप्निल सिंह ने सेंतु सरकार के साथ छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम फिर से बिखर गई।
इस पारी में त्रिपुरा की ओर से बाबुल डे ने 37 रन की पारी खेली, जबकि स्वप्निल सिंह ने 79 गेंदों में 41 रन बनाए। सेंतु सरकार ने 30 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से राज चौधरी ने 22.3 ओवरों में महज 35 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि शिवम चौधरी को 3 सफलताएं हाथ लगीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story