खेल

राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन 5 अगस्त से होगा।

Sonam
19 July 2023 8:18 AM GMT
राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन 5 अगस्त से होगा।
x

राजस्थान राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक 2023 खेलों का आयोजन अब 5 अगस्त से किए जाने की घोषणा की है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक 2023 और राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक 2023 खेलों का आयोजन 18 सितंबर तक किया जाएगा। पहले इन खेलों की शुरू 10 जुलाई से होनी थी। साथ ही, इन खेलों के लिए पंजीकरण की तारीख भी बढ़ाकर 25 जुलाई (शाम 5 बजे तक) कर दी गई है। पंजीकरण इन खेलों के आधिकारिक पोर्टल, rajolympic.rajasthan.gov.in पर हो रहे हैं। आइए जानते हैं राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के बारे में।

Rajiv Gandhi Olympic Khel: राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक क्या है?

राजस्थान सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने और प्रभिवान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक और राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मई 2022 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार शुरू करने की घोषणा के साथ की थी। वर्ष 2022 इन खेलों का आयोजन 29 अगस्त से 20 अक्टूबर तक किया गया था। इन खेलों में पिछले साल 30 लाख प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 10 लाख महिला प्रतिभागी थीं। वर्ष 2023 के लिए आयोजित किए जाने वाले राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक 2023 खेलों के लिए अब तक 56 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

Rajiv Gandhi Olympic Khel: इन खेलों के लिए होता है आयोजन

राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक का आयोजन कबड्डी, शूटिंग बॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल और हॉकी खेलों के लिए किया जाता है। वर्ष 2022 के ओलम्पिक में खेलवार गोल्ड मेडल पाने वाले जिले निम्नलिखित हैं:-

कबड्डी (पुरुष) - चुरू

कबड्डी (महिला) - हनुमानगढ़

वॉलीबॉल (पुरुष) - चुरू

वॉलीबॉल (महिला) - हनुमानगढ़

टेनिस बॉल क्रिकेट (किड्स) - बीकेन

टेनिस बॉल क्रिकेट (महिला) - जयपुर

हॉकी (पुरुष) - हनुमानगढ़

हॉकी (महिला) - हनुमानगढ़

शूटिंग बॉल (महिला) - हनुमानगढ़

खो-खो (महिला)- सीकर

Sonam

Sonam

    Next Story